झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Friday, March 7, 2025

झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं

झांसी/ललितपुर। वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्ष और सांसद अनुराग शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह स्वयं वीरांगना फाउंडेशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कई महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इसके अलावा, वह लगातार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही हैं।

श्रीमती पूनम शर्मा ने झांसी महोत्सव में भी महिलाओं को एक और अहम अवसर प्रदान किया, जब उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निशुल्क दुकानों का आवंटन किया, ताकि उन्हें अपना व्यवसाय चलाने के अवसर मिल सकें। वीरांगना फाउंडेशन के माध्यम से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर, वह महिला सशक्तिकरण में एक नई मिसाल पेश कर रही हैं।

इसके साथ ही, श्रीमती पूनम शर्मा ने यह भी घोषणा की कि वह भारत के एक प्रमुख संगठन, फिक्की की महिला विंग, फिक्की फ्लोर की अध्यक्ष बनने जा रही हैं। यह न केवल उनके लिए, बल्कि झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।

इस मौके पर श्रीमती पूनम शर्मा ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी नारी शक्ति के अदम्य साहस, संकल्प और नेतृत्व का उत्सव मना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार महिला-नेतृत्वित विकास को सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। जब महिलाएँ नेतृत्व करती हैं, तो वे समाज के हर क्षेत्र में सार्थक परिवर्तन लाती हैं, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता या आर्थिक स्थिरता हो।"

उन्होंने कहा, “आज महिलाएँ पंचायत से लेकर संसद तक निर्णायक भूमिकाओं में हैं और अपने अधिकारों का प्रभावी उपयोग कर रही हैं। इस अवसर पर मैं हर महिला का अभिनंदन करती हूँ, जो अपने परिश्रम, दृढ़ता और नेतृत्व से देश को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं।"

श्रीमती पूनम शर्मा ने अंत में कहा, "नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। आइए हम सभी मिलकर एक ऐसा भारत बनाएँ, जहाँ महिलाएँ आत्मनिर्भर, सशक्त और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता बनें।"

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज