घनी बस्तियों में खुले में कचरा डालकर नगर निगम का हो रहा कानून का उल्लंघन: प्रदीप जैन आदित्य - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Wednesday, March 5, 2025

घनी बस्तियों में खुले में कचरा डालकर नगर निगम का हो रहा कानून का उल्लंघन: प्रदीप जैन आदित्य

झाँसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को झांसी मण्डलायुक्त विमल दुबे से मिला और  नगर निगम द्वारा झांसी स्मार्ट सिटी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कानून 2016 का खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगाया और बताया कि वर्तमान में घनी आबादी वाली बस्तियों में कचरा डाला जा रहा है। नगर निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मेनेजमेन्ट के नाम पर बिजौली में खुले में कचरा एकत्रित किया जा रहा है। यह इलाका  घनी आबादी के मध्य स्थित है, जिससे यहां रहने वाले हजारों नागरिकों के स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का यह अनियंत्रित निस्तारण पर्यावरण एवं भूमि जल स्रोतों के लिये गम्भीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। कचरे से रिसने वाला जहर भूजल को दूषित कर रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी आम आदमी को स्वच्छ पर्यावरण मौलिक अधिकार के रुप में मान्यता दी है। लेकिन यहां सॉलिड वेस्ट कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को हाथ के दस्ताने भी नही दिये जाते है। बिजौली के अलावा पूरे महानगर में जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पुलिया नं. 9, हीरापुरा नगरा, होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर दतिया गेट बाहर, सीपरी बाजार, ताज कम्पाउण्ड नन्दनपुरा, रेलवे कॉलोनी, नन्दनपुरा नहर सर्विस रोड, संगम विहार आदि जगहों पर खुले में कचरें के ढेर लगे हुये है।  सॉलिड वेस्ट के तहत सुखा व गीला कचरा अलग - अलग संग्रह करने का प्रावधान है। लेकिन यह नही हो रहा है। सारा कचरा एक साथ उठाया जा रहा है। इसी तरह इ-कचरा खराब मोबाइल व इलेक्ट्रानिक  सामान का कचरा भी अलग कराकर निस्तारित होना चाहिये। जिन खन्तियों मे कचरा डम्प किया जा रहा है, वह भर चुकी है। नगर निगम द्वारा गड्डो में कचरा डाला का रहा है। कचरा डम्प करने की कोई समुचित व्यवस्था नही है। इसके अलावा ललितपुर मेडीकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर किये जाने, चिकित्सकों की नियुक्ति, जांच सुविधाये व दवाओं की उपलब्धिता सुनिश्चित कराने, मरीजों का अनावश्यक रुप से झांसी रिफर न करने, दलाली रोकने, प्रसव की व्यवस्था पुख्ता कराने सहित हाल ही में चिकित्सकों की लापरवाही व उपचार  के अभाव में प्रसूता श्रीमती मालती सोनी की मौत की जांच कराकर दोषियों को दंडित कराये जाने की मांग की।  इस दौरान आयुक्त महोदय ने समस्या के निराकरण हेतु जांच कराने का आश्वसान दिया।  प्रतिनिधि मण्डल में नि. प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, व्यापारी मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक बाजपेई, जगमोहन मिश्रा, विनोद जैन, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, शैलेंद्र वर्मा "शीलू", आशु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज