झांसी-ललितपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Saturday, February 8, 2025

झांसी-ललितपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

झाँसी।  झांसी-ललितपुर के लोकप्रिय सांसद श्री अनुराग शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक विजय पर सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने इस विजय का श्रेय विशेष रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रभावी नेतृत्व और उनकी विकासोन्मुखी नीतियों को दिया।

सांसद अनुराग शर्मा ने भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, केजरीवाल को पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले प्रवेश वर्मा, और भाजपा सांसद श्री मनोज तिवारी को भी बधाई एवं आभार व्यक्त किया।

लक्ष्मी नगर विधानसभा में सांसद अनुराग शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका :-

सांसद अनुराग शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर लक्ष्मी नगर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री अभय वर्मा के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उनकी मेहनत और अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि अभय वर्मा 11,542 वोटों के बड़े अंतर से विजयी हुए। इस शानदार जीत पर सांसद अनुराग शर्मा ने विधायक अभय वर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सांसद अनुराग शर्मा का बयान:

“दिल्ली के दिल में मोदी 🪷”

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता ने झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकते हुए राजधानी को “आप-दा” से मुक्त कर दिया है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और गरीब-कल्याण नीतियों पर अटूट विश्वास जताते हुए लूट-खसोट, अहंकार और अराजकता का अंत कर एक नई राजनीति की आधारशिला रखी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व और रणनीति ने भाजपा को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई है। उन्होंने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी और प्रदेश प्रभारी श्री बैजयंत पांडा जी सहित सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को इस शानदार विजय के लिए बधाई दी।

दिल्ली की जनता ने फिर जताया विश्वास

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने लोकसभा और विधानसभा, दोनों चुनावों में भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया है।लोकसभा चुनाव में 7 की 7 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई।इस विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर भाजपा की विजय जनता के स्पष्ट समर्थन का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि यह “दिल्ली के दिल में मोदी” की भावना को दर्शाता है।

“मैं उन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी और प्रधानमंत्री जी की नीतियों के प्रति जनता के उत्साह को वोटों में परिवर्तित किया। यह विजय आपके अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज