राजस्व/भूमि विवाद आदि मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम करें विधिक निस्तारण : डीआईजी, थाना टहरौली का निरीक्षण कर कार्यालय/परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के साथ सभी प्रविष्टियां निरन्तर अपडेट रखने के दिए निर्देश, लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण में न करें अनावश्यक विलम्ब, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिये निर्देश, टहरौली क्षेत्र के मिश्रित आबादी, मुख्य बाजार, मन्दिर/शिवालयों आदि प्रमुख स्थानों में पैदल भ्रमण/ गश्त कर लोगों को कराया सुरक्षा का अहसास, व्यापारियों एवं नागरिकों से अपराध रोकने की दृष्टि से आवागमन के मार्गों एवं स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु किया प्रेरित - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Saturday, February 22, 2025

राजस्व/भूमि विवाद आदि मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम करें विधिक निस्तारण : डीआईजी, थाना टहरौली का निरीक्षण कर कार्यालय/परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के साथ सभी प्रविष्टियां निरन्तर अपडेट रखने के दिए निर्देश, लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण में न करें अनावश्यक विलम्ब, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिये निर्देश, टहरौली क्षेत्र के मिश्रित आबादी, मुख्य बाजार, मन्दिर/शिवालयों आदि प्रमुख स्थानों में पैदल भ्रमण/ गश्त कर लोगों को कराया सुरक्षा का अहसास, व्यापारियों एवं नागरिकों से अपराध रोकने की दृष्टि से आवागमन के मार्गों एवं स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु किया प्रेरित

झाँसी। दिनांक 22.02.2025 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा जनपद झाँसी के थाना टहरौली में आयोजित समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

➡️ राजस्व, भूमि विवाद के मामले में थाना पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराकर विवादों का नियमानुसार त्वरित एवं वैधानिक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मौके पर टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिये रवाना भी किया गया।

➡️डीआईजी झाँसी द्वारा समाधान दिवस में आयी हुई जनशिकायतों के निस्तारण हेतु थाना पुलिस को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम बनाकर पीडितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

➡️ तदोपरान्त थाना टहरौली के परिसर व कार्यालय का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ सफाई, कार्यालय, महिला हेल्प, साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS कक्ष, मालखाना आदि को चेक किया गया । निरीक्षण के दौरान महिला उत्पीड़न रजिस्टर, सहित अन्य अभिलेखों/पत्रावलियों का अवलोकन कर अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये तथा शिकायत के सम्बन्ध में थाना प्रभारी के द्वारा फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए ।

➡️ अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर छोटी सी छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु जनपद प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए तथा यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ डीआईजी महोदय द्वारा द्वारा आगामी त्योहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत थानाक्षेत्र के व्यस्ततम बाजार का  भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संवेदनशील इलाकों, बाजारों, प्रमुख मार्गों में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त लोगों को मजबूत कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया । भ्रमण के दौरान जनसंवाद स्थापित कर क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों से अपराध रोकने की दृष्टि से आवागमन के मार्गों एवं स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने हेतु प्रेरित किया गया एवं लोगों को मजबूत कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। ।

➡️ डीआईजी महोदय द्वारा शासन की प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण  दिशा निर्देश दिए गए है साथ ही पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में पूर्ण अनुशासन बनाये रखते हुए कर्तव्य पालन किये जाने के निर्देश दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज