झांसी लोकसभा में रेल सेवाओं के विकास को लेकर सांसद अनुराग शर्मा ने संसद में रखी क्षेत्र की प्रमुख मांगें, संसद में झांसी मंडल के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और नई ट्रेनों के संचालन की मांग प्रमुखता से उठाई - fastindianews

fastindianews

FAST INDIA NEWS

TIME

 


######


 

######################

 




############


 

################


 

###############
 

###################### #################################
########### ​अपके आस पास की छोटी बड़ी हर खबर कोे दिखाएंगे हम आपके लिए आपके हक की आवाज बनेगे हम। आपका अपना फ़ास्ट इंडिया न्यूज साथ ही साथ हम दे रहे हर उन भाई बहन को एक सुनहरा मौका जिनमें हुनर है देश का आईना बनने की जिनमे हुनर है भ्र्ष्टाचार का खुलासा करने जिनमे हुनर है देश के लिए कुछ कर दिखाने की जिनमें हुनर है अपना नाम ऊंचा करने की जिनमे हुनर है झूठ का पर्दा उठाने की ऐसे ही उन भाई बहनों को हम उनके अपने मीडिया में जगह जिसका नाम है फ़ास्ट इंडिया न्यूज में बिल्कुल निःशुल्क अभी फोन उठाये ओर संपर्क करे- 9044159978
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिये सब्सक्राइब पर क्लिक करे

Breaking

अपने किसी भी प्रकार के समाचारों एवं विज्ञापन संबंधित सुझावों के संपर्क करे फ़ास्ट इंडिया न्यूज प्रधान सम्पादक संजीव गोस्वामी "संजू" व्हाट्सएप नम्बर 9451599746, 9044159978 या ईमेल करें fastindianews.editor@gmail.com पर, फ़ास्ट इंडिया न्यूज को आवश्यकता है संपूर्ण भारत के सभी जिलों पर संवाददाताओं की, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करे 9451599746, 9044159978

Total Pageviews

Wednesday, December 4, 2024

झांसी लोकसभा में रेल सेवाओं के विकास को लेकर सांसद अनुराग शर्मा ने संसद में रखी क्षेत्र की प्रमुख मांगें, संसद में झांसी मंडल के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और नई ट्रेनों के संचालन की मांग प्रमुखता से उठाई

झांसी। आज झांसी लोकसभा के सांसद श्री अनुराग शर्मा ने संसद भवन में झांसी लोकसभा  के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों की सुविधा, नई ट्रेनों के संचालन, और यात्री सुविधाओं के विस्तार के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की जनता की रेलवे से जुडी जरूरतों और उनकी लंबे समय से की जा रही मांगों को प्राथमिकता देते हुए जनहित में अनेक मुद्दों को सामने रखा।

सांसद ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन और ललितपुर रेलवे स्टेशन पर कोच वाशिंग पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइन के निर्माण को मंजूरी देने और इसके लिए आवश्यक बजट आवंटित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने झांसी से लखनऊ और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों तक तीव्रगामी ट्रेनों के संचालन की मांग करते हुए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (भोपाल) से झांसी होते हुए लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस और झांसी से बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का अनुरोध किया। इसके अलावा, झांसी से बीना और झांसी से खजुराहो के बीच मेमू ट्रेनों के संचालन का विस्तार कर क्षेत्रीय यात्रियों को और अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की गई।

सांसद ने झांसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने ललितपुर रेलवे स्टेशन पर अंडमान एक्सप्रेस (16031/16032), रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन (12155/12156), केरला एक्सप्रेस (12625/12626), और गोवा एक्सप्रेस (12780/12779) जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव का अनुरोध किया। तालबेहट रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस (11077/11078), मालवा एक्सप्रेस (12920/12919), और उत्कल एक्सप्रेस (18477/18478) के ठहराव की मांग की गई।

इसी प्रकार जाखलौन रेलवे स्टेशन पर दादर-अमृतसर एक्सप्रेस (11058/11057), छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237/18238), और साबरमती एक्सप्रेस (19165/19166, 19167/19168) के ठहराव का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने धौर्रा रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस और महामाना एक्सप्रेस तथा बबीना रेलवे स्टेशन पर केरला एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, और उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस (11107/11108) और चिरगांव रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी मेल (11123/11124) के ठहराव की आवश्यकता भी उठाई गई। सांसद ने इन ठहरावों को यात्रियों की सुविधा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

सांसद ने रेलवे क्षेत्र में झांसी को पिछले वर्षों में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इन विकास कार्यों के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के मार्गदर्शन में झांसी मंडल में रेलवे सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है, जिसमें रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, नई ट्रेनों की शुरुआत और यात्री सुविधाओं के विस्तार जैसे कदम शामिल हैं।

सांसद श्री अनुराग शर्मा ने झांसी मंडल में रेलवे सेवाओं को सुदृढ़ करने और विकास को गति देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए इन योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी है और इससे झांसी और आसपास के क्षेत्रों का विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

No comments:

Post a Comment

Comments

पेज