झांसी। आज दिनांक 30-10-2024 को दीपावली की पूर्व संध्या पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी श्री कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा जनपद झाँसी के सैंट ज्यूड्स फाउण्डलिंग होम्स, झाॅसी के अनाथालय में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पहुंचकर अनाथ बच्चों को मिठाई, मोमबत्ती, फल, उपहार आदि भेंटकर दीपावली का पर्व मनाया गया।
डीआईजी महोदय द्वारा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाये जाने का संदेश दिया गया। महोदय द्वारा सभी बच्चों से वार्ता कर उनका कुशलछेम पूछा गया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों के साथ दीपावली पर्व मनाते हुए अपनेपन का एहसास कराया गया जिससे सभी के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने भी ईश्वर की प्रार्थना गीत गाकर धन्यवाद व्यक्त किया जिससे सभी के हृदय खुशी से भर उठे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, सीओ सदर श्रीमती स्नेहा तिवारी, थाना प्रभारी प्रेमनगर व अन्य पुलिस कार्मिक मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment
Comments