झाँसी। महानगर के बड़ा बाजार स्थित प्राचीन देवालय श्री मुरली मनोहर मंदिर में श्री मुरली मनोहर महाराज भक्त मंडल द्वारा रविवार को द्वितीय बार नौका विहार महोत्सव का आयोजन किया गया। पं लक्ष्मण कृष्ण गोलवलकर एवं पं वसंत विष्णु गोलवलकर के नेतृत्व में पुजारियों ने भगवान की विशेष पूजा की। भगवान से सभी के सुख और समृद्धि के लिए कामना की गई।
प्राचीन मंदिर प्रांगण में ठाकुर जी का नौका विहार कराया गया। भव्य सजावट, रंग बिरंगी लाइटों एवं आकर्षक पुष्पों से मंदिर एवं नौका को सजाया गया। आकर्षक छवि में भक्तों को दर्शन देते हुए भगवान ने नौका विहार का आनंद लिया। बर्फ की झांकी से श्री शिव परिवार सजाया गया। भगवान की मनमोहक छवि सबको अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। देर शाम से मंदिर पर भक्तों को हुजूम लगना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। पं पीयूष रावत द्वारा संचालन किया गया। इस दौरान संजय अग्रवाल (होजरी), सुनील चौधरी, बालमुकुंद तिवारी, सीताराम यादव, घनश्याम शर्मा, अजय राय, लक्ष्य चक्रवर्ती, तेजस अग्रवाल, दिव्यांशु साहू, सक्षम रायकवार, आशुतोष किल्पन, अनमोल सेठ, रूपम साहू, उदय रायकवार, सुरेंद्र नारायण दीक्षित, संतोष कुशवाहा, सुधांशु सेन, राधे राय, कृष्ण मुरारी राय, राधे राय, विनायक रायकवार, भूपेंद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे। हर्षल गोलवलकर एवं वेदांत गोलवलकर ने आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment
Comments